Advertisement Carousel
Blog

अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार
बिलासपुर,

Advertisements


थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में बढ़ती अशांति और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी।
चाकू लहराते दो आरोपी पकड़े गए
पेट्रोलिंग के दौरान गणेश नगर चुचुहियापारा क्षेत्र में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए मिला, जबकि सेक्टर डी तिफरा स्थित शराब भट्ठी के पीछे एक अन्य व्यक्ति भी चाकू लेकर घूमता पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सनत साहू (28 वर्ष), निवासी बैहरामुड़ा शांति नगर तिफरा, एवं मनबहार बघेल (38 वर्ष), निवासी चुचुहियापारा गणेश नगर सिरगिट्टी शामिल हैं।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 नग धारदार चाकू जब्त कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Advertisements


अशांति फैलाने वाले पर भी कार्रवाई
वहीं, गौर कॉलोनी तिफरा क्षेत्र में गाली-गलौच कर अशांति फैला रहे एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध भी पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस की सतर्कता से बनी शांति व्यवस्था
पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिली है। इस अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button