Advertisement Carousel
Blog

डेयरी व्यवसाय से बदली किसान की तकदीर, आय में चार गुना तक वृद्धि

Ad

Advertisements

डेयरी व्यवसाय से बदली किसान की तकदीर, आय में चार गुना तक वृद्धि
सरकारी योजना और मेहनत से टीकमचंद पटेल बने ग्रामीणों के लिए प्रेरणा

Advertisements


सक्ती, 30 मार्च 2026। राज्य सरकार की डेयरी उद्यमिता विकास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि का सशक्त माध्यम बन रही है। इस योजना का सफल उदाहरण सक्ती जिले के विकासखंड डभरा निवासी किसान श्री टीकमचंद पटेल हैं, जिन्होंने डेयरी व्यवसाय अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है।

Advertisements


कुछ समय पहले तक श्री पटेल की मासिक आय लगभग 12,000 रुपए थी, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना चुनौतीपूर्ण था। इसी दौरान उन्हें डेयरी उद्यमिता विकास योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उन्हें 70,000 रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ, जिसका उपयोग कर उन्होंने दो उन्नत नस्ल की गायें खरीदकर डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की।


प्रारंभ में उन्हें प्रतिदिन लगभग 32 लीटर दूध का उत्पादन होने लगा, जिससे उनकी मासिक आय बढ़कर 18,000 रुपए हो गई। यह उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत साबित हुई। उन्होंने निरंतर मेहनत और आधुनिक तकनीकों, जैसे कृत्रिम गर्भाधान (सेक्स सॉर्टेड सीमेन), का उपयोग करते हुए अपने डेयरी व्यवसाय का विस्तार किया।


वर्तमान में उनके पास 6 पशु हैं और प्रतिदिन लगभग 90 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है, जिससे उनकी मासिक आय बढ़कर लगभग 50,000 रुपए तक पहुंच गई है।
आज श्री टीकमचंद पटेल न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि अपने गांव और आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। वे अन्य किसानों को भी डेयरी व्यवसाय अपनाने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button