Advertisement Carousel
Blog

काम के लिए कार्यकर्ता और कार्यकर्ता के लिए काम ही हमारी कार्यशैली का आधार” – पंकज अग्रवाल

Ad

Advertisements

“काम के लिए कार्यकर्ता और कार्यकर्ता के लिए काम ही हमारी कार्यशैली का आधार” – पंकज अग्रवाल
जांजगीर-चांपा।

Advertisements
Advertisements


भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि संगठन की कार्यपद्धति का मूल मंत्र “काम के लिए कार्यकर्ता और कार्यकर्ता के लिए काम” है, जो भाजपा की कार्यशैली का आधार स्तंभ है। वे भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत नगर मंडल बलौदा एवं अकलतरा ग्रामीण मंडल में विषय वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी रूप से जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। हर कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और उसका सम्मान व विकास पार्टी की प्राथमिकता है। मजबूत कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं।


पंकज अग्रवाल ने जोर देते हुए कहा कि संगठन सर्वोपरि है और व्यक्ति बाद में आता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को समान अवसर और जिम्मेदारी देना संगठन का प्रमुख कर्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और निरंतर संवाद व सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठनात्मक मजबूती के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button