Advertisement Carousel
Blog

राहगीरों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, इलाके में फैली थी दहशतपामगढ़ पुलिस का एक्शन तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

Ad

Advertisements

मेन रोड पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ससहा में मेन रोड पर लोहे की धारदार तलवार लहराकर आमजन में भय का माहौल उत्पन्न करने वाले युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मार्च 2026 को थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ससहा मेन रोड पर एक व्यक्ति तलवार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरूदेव निषाद, निवासी ग्राम ससहा, थाना पामगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लोहे की धारदार तलवार बरामद की गई।

Advertisements


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 139/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अशोक यादव, आरक्षक राघवेंद्र लहरे एवं भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button