Advertisement Carousel
Blog

गांव पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम, मौके पर ही शिकायतों का समाधान चलित थाना पहल से बढ़ा विश्वास, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत परसदा में जन-जागरूकता शिविर, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जोर

Ad

Advertisements

ग्राम परसदा में ‘चलित थाना’ का आयोजन, अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
सक्ती,

Advertisements


जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और आमजन तक पुलिस की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम परसदा में ‘चलित थाना’ एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने शामिल होकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन, थाना प्रभारी हसौद निरीक्षक राजेश पटेल एवं ग्राम सरपंच उर्वसी खेम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखा गया।


चलित थाना के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए। वहीं, जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए पंचायत स्तर की समस्याओं पर भी चर्चा की।

Advertisements


कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजेश पटेल ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।


ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों के गांव पहुंचने से उन्हें शहर के चक्कर लगाने से राहत मिली है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाना और पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button