Advertisement Carousel
Blog

Ad

Advertisements

अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, हसौद पुलिस की कार्रवाई
सक्ती,

Advertisements


जिले के हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कच्ची महुआ शराब जब्त की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मिरौनी निवासी गणेशराम सिदार (46 वर्ष) अपने घर के बाहर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना हसौद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर ग्राम मिरौनी में दबिश दी।


कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹700) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements


आरोपी के विरुद्ध थाना हसौद में अपराध क्रमांक 53/2026 के तहत धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को दिनांक 24 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम के सुरेंद्र खांडेकर, राजेंद्र वारेन, घनश्याम पांडे, कमलेश धारिया, राजेश यादव, शिवगोपाल रात्रे एवं दिनेश का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button