Advertisement Carousel
Blog

सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे तोरवा पुलिस का एक्शन, साइबर फ्रॉड का आरोपी नोएडा से दबोचा गया UPI के जरिए ₹1.50 लाख की ठगी, गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नोएडा से दबोचा गया मास्टरमाइंड
बिलासपुर,

Advertisements


तोरवा थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुनील कुमार सूर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 28 अगस्त 2025 को अज्ञात मोबाइल नंबरों से संपर्क कर आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने डराकर ₹1,50,400 की राशि यूपीआई के माध्यम से ठग ली।


मामले में थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 479/2025 के तहत धारा 318(4) बीएनएस एवं 66-डी आईटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं यूपीआई ट्रांजेक्शन की जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान आरोपी का लोकेशन नोएडा (उत्तर प्रदेश) में पाया गया। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम गठित कर नोएडा एवं दिल्ली रवाना किया गया।


स्थानीय पुलिस की सहायता से मुख्य आरोपी गुरजीत कुमार (21 वर्ष), निवासी फरीदपुर (सधीरन), थाना हल्दौर, जिला बिजनौर (उ.प्र.), वर्तमान निवास सेक्टर-07, फेस-01, नोएडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को दिनांक 22 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया।

Advertisements


आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद दिनांक 25 मार्च 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्तियों से सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की धमकी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button