Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

देखिये क्यों मजबूर हुये ग्रामीण पहुंचे दुल्दुला तहसीलदार के पास ग्राम पंचयात ने इनकी समस्या को नहीं दिया ध्यान

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

दुल्दुला विकासखंड के ग्राम पंचायत चराई डाड़ के ग्रामीणों ने अवैध निर्माण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला और पुरुष बड़ी संख्या में दुल्दुला तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार से मिलकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई।

Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर एक व्यक्ति द्वारा मुर्गा-मुर्गी का व्यवसाय किया जा रहा है। इस वजह से आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि उक्त दुकान से महज कुछ ही दूरी पर सरकारी राशन दुकान स्थित है, जहां महिलाओं का नियमित आना-जाना लगा रहता है। दुकान से फैलने वाली बदबू के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं, नजदीक में शिशु मंदिर स्कूल भी स्थित है, जिससे बच्चों और अभिभावकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कर्नल सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले ग्राम पंचायत में भी आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी के चलते मजबूर होकर ग्रामीणों को तहसील कार्यालय का रुख करना पड़ा।

“ग्राम पंचायत में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए अब तहसीलदार से न्याय की उम्मीद है।” — कर्नल सिंह, जिला अध्यक्ष

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को राहत कब तक मिलती है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button