Advertisement Carousel
Blog

बिलासपुर में “चेतना अभियान” के तहत साइबर जागरूकता सत्र आयोजित मॉडल आईटीआई कोनी में छात्रों को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए CSP गगन कुमार ने युवाओं को बताए साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय

Ad

Advertisements

बिलासपुर में “चेतना अभियान” के तहत साइबर जागरूकता सत्र आयोजित, विद्यार्थियों को दिए गए सुरक्षा के अहम टिप्स

Advertisements


मॉडल आईटीआई कोनी में CSP व ACCU टीम ने युवाओं को साइबर अपराध से बचाव के व्यावहारिक उपाय समझाए


बिलासपुर,
बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित “चेतना अभियान” के अंतर्गत मॉडल आईटीआई, कोनी में मंगलवार को साइबर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) एवं एसीसीयू बिलासपुर के उप निरीक्षक हेमंत आदित्य ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

Advertisements


सत्र के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध की परिभाषा, इसके प्रकार तथा अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों (मोडस ऑपरेंडी) के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने डिजिटल अरेस्ट, साइबर एक्सटॉर्शन, फिशिंग, फेक कॉल/OTP फ्रॉड और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे मामलों को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन गेमिंग एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले आर्थिक और मानसिक नुकसान के प्रति सचेत करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही, किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और संबंधित बैंक को सूचित करने के निर्देश दिए गए।


कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि OTP, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें, संदिग्ध लिंक एवं अनजान कॉल से बचें, और केवल विश्वसनीय वेबसाइट व ऐप्स का ही उपयोग करें। इसके अलावा, डिजिटल फुटप्रिंट को सीमित रखने तथा प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।


विद्यार्थियों को भारत सरकार के साइबर सुरक्षा पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में जानकारी देते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने सवालों व अनुभवों के माध्यम से सत्र को संवादात्मक बनाया।


बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क एवं जागरूक रहें तथा साइबर अपराध से स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button