Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन सोनचिरैया के तहत कुलीपोटा में युवाओं का स्वच्छता अभियानयुवाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान, कुलीपोटा में चलाया सफाई अभियान

Ad

Advertisements

ऑपरेशन सोनचिरैया के तहत कुलीपोटा में स्वच्छता अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

Advertisements


टाटा शोरूम के सामने चलाया गया सफाई अभियान, 22 मार्च को बड़े स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम की तैयारी
जांजगीर-चांपा।


शहर में चल रहे ऑपरेशन सोनचिरैया के तहत रविवार को कुलीपोटा क्षेत्र में टाटा शोरूम के सामने स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं की टीम ने सड़क और आसपास फैले कचरे को साफ कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

Advertisements


अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा बनाना और आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। युवाओं ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कचरा इधर-उधर न फैलाएं और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।


स्वच्छता अभियान में पार्थ तिवारी, महेंद्र चौहान, निखिल कहरा, पिंटू यादव, किशोर कुमार खूंटे, विक्रमादित्य सिंह, आयु अग्रवाल, ओम सिंह, संस्कार पांडे, अनीश रत्नाकर, गौरव कटाक्वार, शुभम राठौर, ओम साहू और रितेश चौरसिया सहित कई युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
टीम के सदस्यों ने बताया कि ऑपरेशन सोनचिरैया के तहत इससे पहले शहर के छह अलग-अलग स्थानों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया जा चुका है, जबकि कुलीपोटा में आयोजित यह सातवां अभियान रहा।


अभियान के दौरान टीम ने गांव के सरपंच से भी चर्चा की, जिस पर सरपंच ने गांव में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का आश्वासन दिया।


टीम के सदस्यों ने बताया कि 22 मार्च 2026 को शहर में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी और सामाजिक संगठन भाग लेकर शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में योगदान देंगे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button