Advertisement Carousel
Blog

मोतियाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन, 20 मार्च तक पंजीयन

Ad

Advertisements

मोतियाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन, 20 मार्च तक पंजीयन

Advertisements

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के मोतियाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों का ऑपरेशन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में निःशुल्क किया जाएगा।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि इस शिविर में शामिल होने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभाग द्वारा आने-जाने की निःशुल्क व्यवस्था भी की गई है। जिले के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो मोतियाबिंद से पीड़ित हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी निःशुल्क सर्जरी करा सकते हैं।
शिविर में शामिल होने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को अपना आधार कार्ड और एक पासपोर्ट फोटो के साथ 20 मार्च 2026 तक जिला समाज कल्याण कार्यालय, जांजगीर-चांपा में उपस्थित होकर पंजीयन कराना होगा।
अधिक जानकारी के लिए परीवीक्षा अधिकारी राजेश देवांगन (मो. 9770161336) तथा रवि देवांगन (मो. 7000021675) से संपर्क किया जा सकता है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button