Advertisement Carousel
Blog

बीच सड़क गुंडागर्दी करने वाले 03 बदमाश गिरफ्तार तोरवा पुलिस द्वारा बीच सड़क पर मारपीट एवं गुंडागर्दी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Ad

Advertisements

थाना – तोरवा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक – 132/2026
धारा – 194(2) बीएनएस
बीच सड़क गुंडागर्दी करने वाले 03 बदमाश गिरफ्तार
तोरवा पुलिस द्वारा बीच सड़क पर मारपीट एवं गुंडागर्दी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी –
जय कुमार केवंट, पिता जगमोहन लाल केवंट, उम्र 23 वर्ष, निवासी सतबिहिनिया मंदिर के पास, तोरवा, बिलासपुर।
नंदकिशोर यादव, पिता रामा यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी लालखदान, तोरवा, बिलासपुर।
शोभित निषाद, पिता सरवन निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी हेमुनगर, तोरवा, बिलासपुर।
मामले का विवरण
दिनांक 06.03.2026 को रात्रि लगभग 20:30 बजे लालखदान चौक के पास कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट होने की सूचना तोरवा पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां तीन युवक आपस में गुटबाजी कर हंगामा एवं मारपीट करते पाए गए।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मौके से पकड़कर थाना लाया गया। घटना की तस्दीकी जांच के उपरांत आरोपियों के विरुद्ध धारा 194(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की गई।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button