Advertisement Carousel
Blog

होली से पहले रतनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जिला: बिलासपुर | थाना: रतनपुर
रतनपुर पुलिस का बदमाशों पर लगातार प्रहार, छेड़छाड़ का फरार आरोपी गिरफ्तार
10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 5 स्थाई वारंट तामिल
बिलासपुर। थाना रतनपुर पुलिस द्वारा होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी रामू मरपच्ची (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम खैरा डुबान थाना पाली, को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ग्राम मरहीकांपा थाना कोटा की नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के प्रकरण में घटना दिनांक से फरार था। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
वहीं अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी लव कुमार साहू उर्फ विक्की साहू (उम्र 28 वर्ष), निवासी नवापारा रतनपुर, के नवापारा चौक स्थित दुकान में रेड कार्यवाही की गई। मौके से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹2000) बरामद कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।

Advertisements
Advertisements


इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के 3 गुण्डा/आदतन बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन हेतु अलग-अलग प्रकरणों में 5 स्थाई वारंट तामिल कर वारंटियों को जेल भेजा गया।
थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह, दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, दिनेश कांत, आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे, संजय यादव, शशिकांत कौशिक एवं पंचराम रजक का विशेष योगदान रहा।
रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button