Advertisement Carousel
Blog

सुने मकान में चोरी करने वाले एक महिला सहित दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तारधारा

Ad

Advertisements


सुने मकान में चोरी करने वाले एक महिला सहित दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
जांजगीर-चांपा। जिले के थाना बलौदा क्षेत्र में सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) एवं 305(a) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपीगण

Advertisements
Advertisements


दिव्यांशु सूर्यवंशी उर्फ भईया (19 वर्ष)
सुशीला बाई सूर्यवंशी (36 वर्ष)
दोनों निवासी ग्राम जावलपुर, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।
प्रकरण का विवरण
प्रार्थी संजय मिरी, निवासी बलौदा, 16 फरवरी 2026 को पारिवारिक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। 23 फरवरी 2026 को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर के कमरे का ताला टूटा हुआ है। अज्ञात आरोपी द्वारा सोने का हार, नगद राशि 20,000 रुपये तथा आधार कार्ड चोरी कर लिया गया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 85/2026 दर्ज कर धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्रवाई
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही दिव्यांशु सूर्यवंशी एवं सुशीला बाई सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की गई 20,000 रुपये की नगद राशि बरामद की गई। तत्पश्चात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उप निरीक्षक प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टंडन, संदीप सोनंत एवं महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर को खाली छोड़ते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button