Advertisement Carousel
Blog

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नमकान सूचीकरण से होगी जनगणना 2027 की शुरुआतजनगणना कार्य में त्रुटिरहित डेटा संकलन पर दिया गया विशेष जोर

Ad

Advertisements

जय ठाकुर कि रिपोर्ट जांजगीर-चांपा

Advertisements


आगामी जनगणना 2027 हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जांजगीर-चांपा
आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को व्यवस्थित, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध रूप से संपन्न करना रहा।
प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग के अंतर्गत जिले के प्रत्येक मकान का सूचीकरण किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के तहत प्रत्येक व्यक्ति की विस्तृत जनसांख्यिकीय जानकारी संकलित की जाएगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार सावधानीपूर्वक एवं सटीक जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए गए।
मास्टर ट्रेनर द्वारा एचएलबी क्रिएटर एवं लेआउट मानचित्र के माध्यम से मकान सूचीकरण ब्लॉक का नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही सीएमएमएस डैशबोर्ड के उपयोग, प्रशिक्षण प्रबंधन, नियुक्ति पत्र एवं आईडी कार्ड तैयार करने व जारी करने की प्रक्रिया, लॉजिस्टिक्स एवं प्रिंटिंग व्यवस्था, तथा डेटा एंट्री मॉड्यूल में ‘क्या करें और क्या न करें’ की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान ग्राम, नगर एवं चार्ज रजिस्टरों की तैयारी, डेटा नैतिकता, गोपनीयता एवं सुरक्षा मानकों का पालन, मोबाइल एवं वेब ऐप से संबंधित तकनीकी समस्याओं के समाधान, स्वगणना प्रक्रिया के प्रदर्शन (डेमो) तथा उत्तरदाता, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी श्री संदीप ठाकुर, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसील जनगणना चार्ज अधिकारी, नगरीय जनगणना चार्ज अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button