Advertisement Carousel
Blog

आरएएमपी योजना अंतर्गत दो दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्नसमापन अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

Ad

Advertisements


आरएएमपी योजना अंतर्गत दो दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
समापन अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

Advertisements
Advertisements


सक्ति
छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित आरएएमपी योजना के अंतर्गत कार्यान्वयन एजेंसी भावसर फाउंडेशन द्वारा होटल रैन बसेरा, सक्ती में दो दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवा एवं उभरते उद्यमियों को व्यवसायिक कौशल एवं शासकीय योजनाओं की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था।
समापन समारोह में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय उद्यमिता को सशक्त बनाने एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर सफल उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शासकीय प्रोत्साहन योजनाओं, औद्योगिक नीतियों, वित्तीय प्रबंधन, विधिक प्रावधानों तथा विपणन रणनीतियों से संबंधित विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों एवं संभावित व्यवसायियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सत्रों को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख प्रशिक्षक अरिहंत जैन (सीए) ने व्यवसायिक इकाइयों के प्रकार, अनुबंध एवं कानूनी दस्तावेजीकरण, नवीन औद्योगिक नीति, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रावधान, वित्तीय अनुशासन तथा व्यवसाय योजना निर्माण जैसे विषयों पर सरल एवं व्यावहारिक जानकारी दी।


समापन अवसर पर अभिषेक सिंह, जोनल हेड, भावसर फाउंडेशन ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं जिला उद्योग केंद्र के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल उन्नयन कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button