Advertisement Carousel
कोसीरछत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बड़ा हादसा: उदयपुर मेन रोड पर अनियंत्रित हाईवा गड्ढे में गिरी

Ad

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के कोसिर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर मेन रोड पर एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी।

Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों के अनुसार वाहन में अत्यधिक लोडिंग की गई थी। इसी कारण चालक संतुलन खो बैठा और हाईवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसा काफी गंभीर था, लेकिन गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही कोसिर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी मशीन की सहायता से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस खबर से जुड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button