Advertisement Carousel
Blog

शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का भाजयुमो करेगा सम्मान : टिकरिहा

Ad

Advertisements

शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का भाजयुमो करेगा सम्मान : टिकरिहा

Advertisements

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के जन्म दिवस पर प्रदेशभर में युवा मोर्चा करेगा विभिन्न कार्यक्रम

रायपुर। भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिन पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का सम्मान करेगा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने मोर्चा के सभी पदाधिकारी का ऑनलाइन वर्चुअल बैठक लेते हुए कहा कि आज प्रदेश का हर परिवार सरकार की किसी-न-किसी योजना का लाभ ले रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपए में तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है। प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों से 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 26 लाख हितग्राही लाभ ले रहे हैं। श्री टिकरिहा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। हमें मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन पर प्रदेश सरकार को योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का सम्मान करना है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह जी ने बताया जिला के सभी मंडल में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता लगे हुए है, निश्चित ही विष्णुदेव जी की सुशासन की सरकार में सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है । महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैऔर छत्तीसगढ़ विकसित राज्य की ओर अग्रसर है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button