Advertisement Carousel
Blog

यातायात नियमों के उल्लंघन पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 450 से अधिक नशे में वाहन चलाने वाले एवं 1300 से अधिक बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई

Ad

Advertisements

यातायात नियमों के उल्लंघन पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
450 से अधिक नशे में वाहन चलाने वाले एवं 1300 से अधिक बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई
बिलासपुर,

Advertisements
Advertisements


यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
प्रमुख कार्रवाई


450 से अधिक वाहन चालक शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय भेजे गए।
1300 से अधिक वाहन चालक बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए, जिन पर चालानी कार्रवाई कर समन शुल्क वसूल किया गया।
ITMS प्रणाली के माध्यम से 7500 से अधिक यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं पर ऑनलाइन चालान जारी कर जुर्माना अधिरोपित किया गया।
दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण
यातायात पुलिस द्वारा किए गए समीक्षा विश्लेषण में यह सामने आया है कि सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं शाम 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे के बीच होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उक्त समयावधि में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना, नशे की हालत में ड्राइविंग, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करना सड़क हादसों के प्रमुख कारण पाए गए हैं।
पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करें। नियमों के प्रति अनुशासन और जिम्मेदारी ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकती है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button