Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस : कोतवाली सदर में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से अफजल अली

लखीमपुर खीरी। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। पुलिस, प्रशासनिक अफसरों ने शिकायत सुनकर निस्तारण कराया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने थाना कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी।

Advertisements
Advertisements

समाधान दिवस में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतें का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित कराए। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नही होगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझ कर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। अगर मामला गंभीर है तो तत्काल एसडीएम, तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें।

डीएम-एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, सीओ सिटी विवेक तिवारी, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

डीएम-एसपी ने किया कोतवाली सदर का निरीक्षण

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने थाना कोतवाली सदर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। डीएम ने सबसे पहले अभिलेखों की पड़ताल की। मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और फरियादियों के बैठने की व्यवस्था को बारीकी से देखा। एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने ड्यूटी रजिस्टर और सीसीटीवी की स्थिति जांची। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर संतोष जताया। वहीं कुछ बिंदुओं पर सुधार के निर्देश भी दिए गए।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button