Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

टोकन का झंझावात किसान हैरान अब किसान को लग रहा डर, अगर अब नहीं तो..

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

कुनकुरी / दुल्दुला। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा धान खरीदी की तिथि दो दिन बढ़ाने की घोषणा जैसे ही सामने आई, वैसे ही किसानों के चेहरों पर उम्मीद की मुस्कान लौट आई।
किसानों को लगा कि शायद अब उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल पाएगा।
लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी।
आज जब हमारी टीम ने कुनकुरी और दुल्दुला की मंडियों का निरीक्षण किया, तो प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर बेनकाब हो गई।
मंडी परिसर में किसानों का आक्रोश साफ नजर आया, और उनकी दुर्दशा ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
कहीं टोकन नहीं मिल रहे,
कहीं नाम सूची से गायब,
तो कहीं किसान दिनों से मंडी के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
किसानों का कहना है कि
“सरकार ने तारीख तो बढ़ा दी, लेकिन ज़मीनी व्यवस्था वही की वही है।
अगर अब भी हमारी फसल नहीं बिकी, तो आगे क्या होगा…?”
टोकन की अव्यवस्था, कर्मचारियों की कमी और समय पर समाधान न मिलने से किसानों में अब डर और असमंजस का माहौल बन गया है।
सवाल बड़ा है—
अगर अब नहीं तो कब?
और अगर आज नहीं सुना गया, तो किसान कहां जाएगा?
अब देखना होगा कि प्रशासन इस आक्रोश को गंभीरता से लेता है या फिर किसानों की परेशानी यूँ ही फाइलों में दबकर रह जाएगी।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button