Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर-एसपी ने महिला स्व सहायता समूह दल को दिशा-दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के लिए किया रवाना

Ad

Advertisements

कलेक्टर-एसपी ने महिला स्व सहायता समूह दल को दिशा-दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के लिए किया रवाना

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जिले में महिला स्व सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट परिसर से दिशा-दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के लिए महिला स्व सहायता समूहों के अध्यक्षों एवं सदस्यों को लेकर जिला डिंडोरी (मध्यप्रदेश) जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस दिशा-दर्शन भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न सफल आजीविका गतिविधियों, स्वरोजगार के अवसरों एवं आत्मनिर्भरता के व्यावहारिक मॉडल की जानकारी देना है, ताकि महिलाएं भ्रमण से प्राप्त अनुभवों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान महिलाओं को अन्य जिलों में सफलतापूर्वक संचालित महिला स्व सहायता समूहों की कार्यप्रणाली, उत्पादन, विपणन एवं प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। इससे प्रतिभागी महिलाएं न केवल स्वयं स्वावलंबी बनेंगी, बल्कि अपने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेंगी।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल, परियोजना अधिकारी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button