Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी के अंतिम चरण में बड़ी कार्रवाई, चतुर्भुज राइस मिल सील

Ad

Advertisements

धान खरीदी के अंतिम चरण में बड़ी कार्रवाई, चतुर्भुज राइस मिल सील

Advertisements

सक्ती
खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत धान खरीदी के अंतिम चरण में जिला प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के स्पष्ट एवं कड़े निर्देशों के तहत जिलेभर में सतत निरीक्षण एवं कठोर कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में विगत दिवस विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम ठठारी स्थित चतुर्भुज राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राइस मिल में 1147 कट्टा (बोरी) धान कम पाया गया, जिसे गंभीर अनियमितता की श्रेणी में रखा गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राइस मिल में उपलब्ध 46,161 कट्टा धान एवं 903 कट्टा चावल को जब्ती-सुपुर्दगी में लिया गया तथा संबंधित राइस मिल को सील कर दिया गया।
कलेक्टर श्री तोपनो ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, गड़बड़ी अथवा अवैध गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं किसान हितैषी बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button