Advertisement Carousel
Blog

रजत महोत्सव के तहत पेंशन व वेतन निर्धारण शिविर 29 जनवरी को

Ad

Advertisements

रजत महोत्सव के तहत पेंशन व वेतन निर्धारण शिविर 29 जनवरी को

Advertisements

सक्ती छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे रजत महोत्सव के अंतर्गत वित्त विभाग द्वारा पेंशन एवं वेतन निर्धारण से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासन द्वारा 23 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक वित्त विभाग कार्यक्रम सप्ताह निर्धारित किया गया है।
संचालनालय वित्त के निर्देशानुसार संभाग एवं जिला स्तर पर शिविर आयोजित कर पेंशन निर्धारण, वेतन निर्धारण एवं सेवा सत्यापन से जुड़े लंबित मामलों का निराकरण किया जाना है। संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन, बिलासपुर संभाग द्वारा संभाग के सभी जिलों में यह शिविर लगाए जा रहे हैं।
कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला सक्ती में पेंशन एवं वेतन निर्धारण शिविर का आयोजन 29 जनवरी 2026 को जिला कोषालय कार्यालय, सक्ती में कार्यालयीन समय में किया जाएगा। शिविर में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन, बिलासपुर संभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पेंशन निर्धारण, वेतन निर्धारण एवं सेवा सत्यापन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों एवं प्रभारी लिपिकों से अपील की है कि जिन कार्यालयों के पेंशन एवं वेतन निर्धारण से संबंधित प्रकरण लंबित हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के साथ शिविर में उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण कराएं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button