Advertisement Carousel
Blog

मंगला क्षेत्र में चोरी की वारदातों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

मंगला क्षेत्र में चोरी की वारदातों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर

मंगला क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान एवं सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत आजाद चौक मंगला स्थित मां ज्वेलरी शॉप, कुदुदण्ड, सन सिटी मंगला तथा मैत्री विहार कॉलोनी में सूने मकानों का ताला तोड़कर एवं ज्वेलरी दुकान के शटर में कटर लगाकर चोरी की गई थी।
दिनांक 24-25 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात मां ज्वेलरी शॉप में चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे लगभग 120 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की गई।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चारों मिलकर रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी किए गए जेवरात को आपस में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर छिपा देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया माल बरामद किया गया।

Advertisements


बरामद मशरूका में लगभग 01 किलोग्राम चांदी के जेवरात, सोने जैसे आर्टिफिशियल आभूषण एवं 75 हजार रुपये नगद शामिल हैं। कुल जब्ती 4 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी
सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी (20 वर्ष), निवासी आजाद चौक जैतखाम के पास
राहुल सूर्यवंशी (19 वर्ष), निवासी आजाद चौक मंगला
आदित्य सूर्यवंशी (19 वर्ष), निवासी आजाद चौक मंगला
नंद कुमार केवट (19 वर्ष), निवासी पटेल भवन के पास मंगला
सभी आरोपी थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर के निवासी हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह संपूर्ण कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू, उपनिरीक्षक अमृत साहू, सहायक उपनिरीक्षक विष्णु प्रसाद साहू, तथा पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button