Advertisement Carousel
Blog

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं101 आवेदन हुए प्राप्त, समयबद्ध निराकरण के निर्देश

Ad

Advertisements

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं
101 आवेदन हुए प्राप्त, समयबद्ध निराकरण के निर्देश

Advertisements

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें वृद्धा पेंशन, बीपीएल राशन कार्ड, दिव्यांग सहायता, राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन शामिल रहे।

Advertisements


जनदर्शन में तहसील नवागढ़ के ग्राम गिद्धा निवासी श्रीमती दरसमती बाई ने वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, जांजगीर निवासी श्रीमती रूपा देवी ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, चांपा निवासी श्री घनश्याम सराफ ने ट्राई साइकिल प्रदान करने, सारागांव तहसील के ग्राम चोरिया निवासी श्री फिरतु राम ने खाता विभाजन कराने, पामगढ़ तहसील के ग्राम डोंगाकोहरौद निवासी श्री परमानंद कश्यप ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने तथा नवागढ़ तहसील के ग्राम सेमरा की महामाई युवा समिति ने बेजा कब्जा हटाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
कलेक्टर श्री महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button