Advertisement Carousel
Blog

डिलीवरी बॉय से लूट करने वाले गिरोह पर सरकंडा पुलिस का प्रहार

Ad

Advertisements

डिलीवरी बॉय से लूट करने वाले गिरोह पर सरकंडा पुलिस का प्रहार

Advertisements

बिलासपुर

थाना सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डिलीवरी बॉय से मोबाइल व नगदी रकम लूटने वाले 2 आरोपियों सहित 2 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद किया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी 2026 को प्रार्थी कुश कुमार खुसरो (26 वर्ष), जो ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत है, ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे अशोक विहार फेस-2 से डिलीवरी कर कंपनी स्टोर लौटते समय चार युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाकर जेब से 1000 रुपये नगद एवं मोटोरोला मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार एवं सीएसपी श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने शिव मंदिर, चिंगराजपारा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी आकाश केंवट एवं दीपक पटेल ने 2 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोटोरोला मोबाइल फोन बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी आकाश केंवट (21 वर्ष) एवं दीपक पटेल (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहीं विधि से संघर्षरत 2 नाबालिगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 79/2026 धारा 126(2), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button