Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जानिए क्यों 7 जनवरी को सूना रहेगा दुल्दुला

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

ग्राम पंचायत दुल्दुला में 7 जनवरी को रौनियार समाज की जयंती के अवसर पर समाज से जुड़े सभी प्रतिष्ठान और संस्थान बंद रहेंगे। इस संबंध में रौनियार समाज की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
बैठक में जयंती आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और समाज के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। बैठक में रौनियार समाज के अध्यक्ष संजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी अजय कुमार गुप्ता सहित अनूप गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, चंदन गुप्ता एवं जयशंकर गुप्ता उपस्थित रहे।
वहीं महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता के नेतृत्व में सविता गुप्ता, सुमन गुप्ता, पिंकी गुप्ता, रूपा गुप्ता, सुधा गुप्ता सहित समाज की सभी महिलाएं बैठक में उपस्थित रहीं।
रौनियार समाज द्वारा अपील की गई है कि जयंती के अवसर पर समाज के सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। इस निर्णय के चलते 7 जनवरी को ग्राम पंचायत दुल्दुला में रौनियार समाज से जुड़े प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, जिससे क्षेत्र में आंशिक रूप से सन्नाटा देखने को मिलेगा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button