Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने किया बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज कलेक्टोरेट सहित जिले के शासकीय कार्यालयों में लागू हुआ आधार-आधारित अटेंडेंस सिस्टम

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने किया बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज कलेक्टोरेट सहित जिले के शासकीय कार्यालयों में लागू हुआ आधार-आधारित अटेंडेंस सिस्टम

Advertisements

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सहित विभिन्न विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आधार-आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की गई।


कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने स्वयं बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज कर कलेक्टोरेट परिसर में इस प्रणाली की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से शासकीय कार्यालयों में समयपालन सुनिश्चित होगा तथा अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति पर सटीक निगरानी संभव हो सकेगी।
कलेक्टर ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से कार्य-संस्कृति में अनुशासन आएगा और शासकीय कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही आम नागरिकों को समयबद्ध एवं बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। शासन की इस पहल से प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक जवाबदेह व पारदर्शी बनेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button