Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, धारदार हथियार से जानलेवा हमला12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, धारदार हथियार से जानलेवा हमला
12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त कर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम ओम प्रकाश यादव, पिता रामचरण यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बहेराडीह, स्कूलपारा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी मंगलुराम यादव, निवासी बहेराडीह ने दिनांक 29.12.2025 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शाम करीब 4:30 बजे तेली तालाब की ओर दिशा मैदान गया था। वापस लौटते समय उसकी मुलाकात पड़ोसी ओम प्रकाश यादव से हुई, जो अपनी गाय ढूंढने घर से निकला था।

Advertisements


आरोपी ओम प्रकाश यादव ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने धमकाते हुए शराब पीने अथवा शराब के लिए पैसे देने की मांग की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी की हत्या करने की नीयत से गले पर प्राणघातक हमला कर दिया। गला कटने से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चांपा में तत्काल हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पांडेय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार को दी गई।
पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देश के पालन में थाना चांपा से एक विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में किया अपराध स्वीकार
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करता रहा, किंतु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने प्रार्थी मंगलुराम यादव पर चाकू से प्राणघातक हमला करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इनकी रही अहम भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा), सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया, भूपेंद्र गोस्वामी एवं गौरी शंकर रॉय की विशेष भूमिका रही।
पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button