Advertisement Carousel
Blog

भाजपा नेता यशवंत जैन का जांजगीर आगमन पर भव्य स्वागतप्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Ad

Advertisements

भाजपा नेता यशवंत जैन का जांजगीर आगमन पर भव्य स्वागत
प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन
जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं बाल संरक्षण आयोग के पूर्व राष्ट्रीय सदस्य यशवंत जैन का जिला मुख्यालय जांजगीर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उनके प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
उल्लेखनीय है कि आगामी 22 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय जांजगीर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें भाग लेने हेतु यशवंत जैन का जांजगीर आगमन हुआ।
नगर आगमन के दौरान कलेक्ट्रेट चौक जांजगीर में भाजपा नेता प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में श्री जैन का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यशवंत जैन ने कहा कि “डबल इंजन की सरकार सुशासन की पर्यायवाची है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।” उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रशांत ठाकुर, अभिमन्यु राठौर, जितेंद्र देवांगन, राहुल सेन, राकेश राठौर, सूर्यकांत सिंह, अनुराग तिवारी, पंकज अग्रवाल, दिव्यांश चंदेल, शिवचमन सिंह, सत्यलता मिरी, रामेश्वर कश्यप, चंद्रकांत रात्रे, छोटू कुर्रे, उमा सोनी, पूजा राठौर, धनेश्वरी जागृति, अर्चना देवांगन, प्रेमलता कौशिक, धीरेंद्र योगी, रेखा गढ़ेवाल, विक्की सिंह, अमित अग्रवाल, प्रकाश कहरा, गज्जू ध्रुव, गोलू दुबे, हरि सोनवानी, आनंद मोदी, हेमंत पैगवार, अंकित अग्रवाल, अमित मित्तल, संजू बंजारे, ऋषभ योगी, डॉ. सोनू यादव, सुज्जू सिंह, रूपेश झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button