Advertisement Carousel
Blog

नेशनल लोक अदालत में एक ही मंच पर मिला न्याय, 26,865 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Ad

Advertisements

नेशनल लोक अदालत में एक ही मंच पर मिला न्याय, 26 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण

Advertisements
Advertisements

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में वर्ष 2025 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 दिसंबर 2025 को जिला न्यायालय जांजगीर-चांपा, समस्त तालुका न्यायालयों एवं राजस्व न्यायालयों में सफलतापूर्वक किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से हितग्राहियों को एक ही मंच पर त्वरित और सुलभ न्याय प्रदान किया गया।

नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर में माननीय शक्ति सिंह राजपूत, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर समस्त सम्माननीय न्यायाधीशगण, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, अधिवक्तागण, जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, विधि छात्र एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश माननीय शक्ति सिंह राजपूत ने नेशनल लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच आम नागरिकों को कम समय, कम खर्च और आपसी सहमति से विवादों का समाधान प्रदान करता है। उन्होंने अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग करने की अपील की।

नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय भवन के सामने नालसा की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं विभागीय स्टॉल लगाए गए। इनमें नालसा (मानसिक रूप से बीमार एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 तथा नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन) योजना 2015 के तहत आमजन को जानकारी दी गई।

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम, पोषण आहार वितरण, आंगनबाड़ी बच्चों के खिलौनों की प्रदर्शनी, अन्नप्राशन एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया गया। श्रम विभाग द्वारा ननिहाल छात्रवृत्ति योजना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना, निःशुल्क इलाज एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया, वहीं पुलिस विभाग द्वारा यातायात जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। कृषि, पशुधन विकास विभाग एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा भी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं उपस्थित न्यायाधीशों के करकमलों से हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल एवं श्रवण यंत्र वितरित किए गए। महिला स्व सहायता समूहों को आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत पात्र महिलाओं को बीस-बीस हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। वहीं छात्र-छात्राओं को ननिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति का लाभ मिला।

नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत जिला न्यायालय जांजगीर, समस्त तालुका न्यायालयों एवं राजस्व न्यायालयों में कुल 40 खंडपीठों का गठन किया गया था। इन खंडपीठों में कुल 41,379 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 26,865 प्रकरणों का आपसी सहमति से सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। यह आंकड़ा नेशनल लोक अदालत की सफलता को दर्शाता है।

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न केवल न्यायिक मामलों का त्वरित समाधान हुआ, बल्कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सीधे आम नागरिकों तक पहुंचा। कार्यक्रम के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी विभागों, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button