Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की ऐतिहासिक सफलता | 10 हथियारों के साथ 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज राधेश्याम शर्मा

Advertisements

राजनांदगांव रेंज से बड़ी खबर  है। (MMC) महाराष्ट्र- मध्य प्रदेश -छत्तीसगढ़ एमएमसी जोन के 12 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें एमएमसी जोन के सीसी मेंबर रामधेर भी शामिल हैं, जिन पर कुल 02 करोड़ 95 लाख रुपये का इनाम था। यह आत्मसमर्पण शासन की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर हुआ है। आत्मसमर्पण किया है। हथियार छोड़ने वाले नक्सलियों के हाथों में संविधान और गुलाब के फूल सौंपे गए, जो भारत की शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज के प्रति लौटने का प्रतीक है।यह एक नई शुरुआत है। नक्सलवाद के हिंसक अध्याय को समाप्त करके विकास की मुख्यधारा में लौटने की। राजनांदगांव के पुलिस लाइन मैदान में डीजे आईजी एसपी सहित तमाम पुलिस के आला अधिकारियों के सामने सरेंडर किया है।

Advertisements
Advertisements

इनके आत्मसमर्पण की प्रक्रिया के बाद सुबे के मुख्यमंत्री मुखिया   विष्णु देव साय गृह मंत्री विजय शर्मा की एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई जो राजनादगांव के सर्किट हाउस में  जहा मुख्यमंत्री ने  नक्सली सरेंडर की तमाम बातें प्रेस वार्ता के माध्यम से बताइए ‌।
बता दें कि राजनांदगांव रेंज में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

12 नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने कुल 10 हथियार सुरक्षा बलों को सौंपे हैं:3 AK-471 SLR3 INSAS2 303 राइफल1 .30 कार्बाइन राजनांदगांव रेंज पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज कर रखा है। विकास कार्य, सड़क-पानी-बिजली सुविधा विस्तार, व सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों के जरिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नतीजतन, इन 12 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का साहस दिखाया है। यह प्रदेश में शांति स्थापना और नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button