Advertisement Carousel
राज्य

एचटेट परीक्षा: 101 दिन बाद परिणाम, केवल 14 फीसदी उम्मीदवार पास

Ad

चंडीगढ़ 

Advertisements

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है। एचटेट परीक्षा में 14 फीसदी परीक्षार्थी ही सफल रहे हैं। एचटेट परीक्षा में तीन लाख 31 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Advertisements

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एचटेट परीक्षा में करीब 47 हजार परीक्षार्थी पास हुए हैं। लेवल- प्रथम का परीक्षा परिणाम 16.2, लेवल- द्वितीय का परीक्षा परिणाम 16.4 व लेवल- तृतीय का परीक्षा परिणाम 9.6 प्रतिशत रहा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 3.31 लाख परीक्षार्थियों ने 30 व 31 जुलाई को  एचटेट परीक्षा दी थी।

शिक्षा बोर्ड ने एक महीने में परिणाम जारी करने की बात कही थी, लेकिन तीन महीने से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं हुआ था। अब परीक्षा के 101 दिन बाद परिणाम घोषित किया है। 

पीजीटी लेवल-3 के लिए एक लाख 20 हजार 943 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा कुल एक लाख 559 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं, टीजीटी लेवल-2 के लिए 2 लाख एक हजार 517 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और परीक्षा एक लाख 67 हजार परीक्षार्थियों ने दी थी। पीआरटी लेवल-1 के लिए 82 हजार 917 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया और परीक्षा में 66 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।  

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button