Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कनकबीरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल से 55 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

आरोपी के कब्जे से कुल 55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त

Advertisements

आरोपी का नाम हिरा लाल बरिहा पिता जैतराम बरिहा उम्र 52 वर्ष साकिन भाटा कोना,चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

Advertisements

पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पांडे,  पुलिस अनुभागीय अधिकारी श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर कुशल नेतृत्व में कनकबीरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है ।

Advertisements

दिनांक 08/10/25 को पेट्रोलिंग ग्राम भ्रमण पर मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भाटा कोना के दमका जंगल मे अवैध कच्ची महुआ शराब बना रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ, गवाह के मौक़े पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति जंगल मे कच्ची महुआ शराब बनाते जंगल में मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम हीरालाल बरिहा पिता जैतराम बरिहा उम्र 52 वर्ष ग्राम भाटा कोना चौकी कनकवीरा थाना सारंगढ़ का होना बताया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में प्लास्टिक पॉलिथीन के अंदर 55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 11000रु को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2),59 (क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
            प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में प्र.आर. जगदीश खूंटे, हीराधार नाग आर. जीतराम यादव , जगजीवन खूंटे, और समस्त चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button