Advertisement Carousel
Blog

अब सड़कों पर नहीं चल सकेंगे कैच व्हील वाले ट्रैक्टर, नियम तोड़ने पर कार्रवाई तय

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले से एक अहम खबर —
*अब जिले में सड़कों पर कैच व्हील यानी लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टर चलाना प्रतिबंधित कर दिया गया है।*

Advertisements
Advertisements

*जिले में लगातार सड़क हादसों और सड़कों की खराब स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।*
*जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू ने बताया कि ट्रैक्टर मुख्य रूप से खेतों में उपयोग के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन किसान इन्हें कैच व्हील यानी नुकीले लोहे के पिंजरों वाले पहियों के साथ सड़कों पर चला रहे हैं, जिससे सड़कों को नुकसान पहुँच रहा है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।*

*अधिकारियों के अनुसार, ऐसे ट्रैक्टरों को राष्ट्रीय राजमार्ग या सीमेंट की सड़कों पर चलाना मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के विरुद्ध है।*
*अब यदि कोई व्यक्ति लोहे के रिंग वाले ट्रैक्टर को सड़कों पर चलाते पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।*

*“ट्रैक्टर खेतों के उपयोग के लिए बनाए गए हैं। कृपया लोहे के रिंग लगे पहियों वाले ट्रैक्टरों को सड़कों पर न चलाएँ, इससे सड़कों को नुकसान और दुर्घटनाओं की संभावना रहती है।”*

*जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि सड़कें सुरक्षित रहें और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।*

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button