Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

मां के दशगात्र के दूसरे दिन मां के मठ के पास पेड़ में युवक ने लगाई फांसी

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

नगरी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम साकिन पाइकभाटा के पास एक युवक ने फांसी लगा ली। मृतक की पहचान लेखराम ध्रुव के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 40 वर्ष थी। यह घटना मंगलवार को हुई थी

Advertisements
Advertisements

जब युवक ने पाइकभाटा से बोरई जाने वाले मार्ग पर एक चिराई जाम के पेड़ में फांसी लगाई। बताया जा रहा है कि जिस पेड़ पर युवक ने फांसी लगाई, उसी पेड़ के नीचे उसकी मां का मठ बना हुआ है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर ऐसा कौन सा कारण था जो मां के दशगात्र के दूसरे दिन ही युवक ने फांसी लगाई। सिहावा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए नगरी सिविल अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

लेखराम ध्रुव की आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। यह घटना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button