Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शराब पीने की लिये पैसे की मांग कर मारपीट कर चोट पहुचाने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

आरोपी ठाकुर राम साहू उम्र 47 वर्ष  निवासी सांकर थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमन सारथी निवासी सांकर का दिनांक 24.08.2025 के दोपहर के करीबन 01 बजे ग्राम सांकर मोड के ठाकुर राम साहू और ग्राम पोडीदल्हा के एक व्यक्ति दोनो का किसी बात को लेकर ठाकुर राम साहू के दुकान के सामने विवाद और मारपीट हो रहा था। राजेश कुमार सत्यम वही से निकल रहा था उनका झगडा विवाद देखकर रुका दोनों का बीच बचाव भी किया ठाकुर राम साहू के द्वारा  नंदू राम सहिस को  ओट को काटकर अलग कर दिया था, तब प्रार्थी दोनो का बीच बचाव कर समझा बुझाकर अकलतरा आ गया, शाम करीबन 05.00 बजे प्रार्थी अकलतरा से वापस सांकर जा रहा था

Advertisements
Advertisements

तो सांकर मोड के पास ठाकुर राम साहू अपने दुकान के सामने खड़ा था, प्रार्थी को दुकान के सामने जाते देखकर बोला कि तुम सही बात को नहीं जान रहे थे और पोडीदल्हा के व्यक्ति नंदू सहिस को बचा रहे थे तब प्रार्थी बोला कि तुम दोनों का आपसी झगडा देखकर वीच बचाव किया था तब ठाकुर राम साहू उसे अश्लील गाली गलौच देने लगा और कहने लगा कि शराब पीने के लिए पैसे दो तभी यहां  से जाने दूंगा, जब प्रार्थी ने पैसा देने से मना किया तो फिर ठाकुर राम साहू प्रार्थी को  मारपीट करने लगा और अपने दांत से प्रार्थी के बांये हाथ की कलाई के पास काट दिया जिससे खून निकलने लगा, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध कं 404/2025 धारा 296, 119 (1), 118 (2) बीएनएस का अपराध पंजीवध्द कर विवेचना में लिया गया है । प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी  ठाकुर राम साहू को हिरासत  मे लेकर  पूछताछ करने  पर जुर्म स्वीकार करने एवं अपराध सदर धारा का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उपरोक्त कार्यवाही  मे निरीक्षक भास्कर  शर्मा, सउनि अशोक कश्यप, आर.गौकरण राय, राजकुमार पाण्डेय, बसंत साहू का  सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button