Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

गंगाधर श्रीवास सहित चंद्रा परिवार के भाई बहन और बुआ को मिला लाखों का मुआवजा

Ad

आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति 2016 के तहत बिलाईगढ़ विकासखंड के अपर सोनिया जलाशय के डूबान में ग्राम मलूहा के जिन 5 किसानों का खेत आया उन्हें 25 वर्षों के बाद मुआवजा मिला।

Advertisements
Advertisements

5 किसान गंगाधर नाई को 17 लाख 40 हजार 944 रुपए, चंद्रा परिवार के 3 किसान,  सरकार और उनकी बहन घसनीन को 12 लाख 31 हजार 56 रुपए, परदेशी को 23 लाख 46 हजार 584 रुपए, रामानुज और बहन शांति को 13 लाख 49 हजार 712 रूपए और उनकी बुआ सहोद्राबाई को 21 लाख 51 हजार 296 रुपए प्राप्त हुए।  इन किसानों को कुल 88 लाख 19 हजार 592 रुपए का मुआवजा मिला। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने इन 5 किसान परिवारों को जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में चेक के माध्यम से मुआवजा राशि का वितरण किया। इस कार्य में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सहित जल संसाधन अधिकारी एस के चंद्राकर का भी सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button