Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरगुजा अंबिकापुर

नालसा वीर परिवार सहायता योजना के तहत अम्बिकापुर में लीगल सर्विस क्लीनिक की स्थापना

Ad

सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन कि रिपोर्ट

अम्बिकापुर न्यूज। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरगुजा (अंबिकापुर) के अध्यक्ष श्री के.एल. चरयाणी के मार्गदर्शन में आज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, अम्बिकापुर में लीगल सर्विस क्लीनिक की स्थापना की गई।

Advertisements
Advertisements

यह क्लीनिक नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 के अंतर्गत डिफेंस पर्सनल्स, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को निःशुल्क विधिक सेवा एवं सहायता प्रदान करेगा। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में इस क्लीनिक की शुरुआत की गई है।

लीगल सर्विस क्लीनिक का शुभारंभ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरगुजा (अम्बिकापुर) सुश्री लीनम बनसोडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (आई.एन.) यू.एस. चारण, भूतपूर्व सैनिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारी तथा पैरा लीगल वालंटियर्स (पी.एल.व्ही.) उपस्थित रहे। यह पहल वीर परिवारों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button