Advertisement Carousel
Blog

चोरी का खुलासा: सबमर्सिबल पंप बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तारबाराद्वार पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों को भेजा गया जेल

Advertisements

चोरी का खुलासा: सबमर्सिबल पंप बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों को भेजा गया जेल
सक्ती (छत्तीसगढ़),
जिले के थाना बाराद्वार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सबमर्सिबल पंप भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी फिरंगी लाल खुंटे (59 वर्ष) निवासी बेल्हाडीह, थाना बाराद्वार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के कोला में लगे करीब 8000 रुपये मूल्य के सबमर्सिबल पंप को चोरी कर लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर एक नग टेक्समो कंपनी का सबमर्सिबल पंप बरामद कर जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:

Advertisements
Advertisements


सुमीत कुमार सहिस (37 वर्ष)
राजेश कुमार सारथी (36 वर्ष)
दोनों निवासी बेल्हाडीह, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छ.ग.)
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 138/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक एम.पी. मन्नेवार, प्रधान आरक्षक देवनारायण चंद्रा एवं आरक्षक राजेन्द्र कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button