Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने फील्ड में जाकर देखा मिर्च खेती और पामऑयल की खेती

Ad

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किसान श्रीमन भोई को किया प्रोत्साहित

वनांचल के किसानों में दिखा उत्साह

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शुक्रवार को बरमकेला ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जामदलखा गांव में मिर्च  और पामऑयल की संयुक्त खेती का निरीक्षण कर किसान श्रीमन भोई से सीधा संवाद किया। उन्होंने महुआ पेड़ के नीचे क्षेत्र के किसानों के साथ चर्चा कर परंपरागत धान फसल के स्थान पर जैविक खेती और लाभकारी नकदी फसलों की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया। किसान ने 5 एकड में खेती की है। उसे इस खेती के लिए अब तक 32 हजार का लाभ मिल चुका है।

Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर मिर्च की खेती की स्थिति का जायजा लिया और किसानों से उत्पादन, बाजार मूल्य, कौन से बाजार में बिक्री और लागत से संबंधित जानकारी प्राप्त की और इसे संभावनाओं से भरी खेती बताया।

कलेक्टर कन्नौजे ने मौके पर उपस्थित किसानों को बताया कि जलवायु और मिट्टी की स्थिति को देखते हुए इस क्षेत्र में फसल विविधीकरण की भरपूर संभावनाएं हैं। जैविक खेती और फसल बदलाव से न केवल आय में वृद्धि हो सकती है, बल्कि भूमि की गुणवत्ता भी बनी रहती है। सरकार धान के बदले अन्य दहलन तिलहन की फसल लेने पर अनुदान दे रही है, उसका भी लाभ सभी किसान उठाएं। इससे भूमि की उपजाऊ भी बना रहेगा और अनुदान की राशि भी खेती में सहायक होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और संसाधन हमेशा उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रशासन स्तर पर उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। कलेक्टर को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह दौरा, क्षेत्र में कृषि के नवाचार और सुधार की दिशा में एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button