Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

एनएच-343 की सड़क खराब हालत पर युवा कांग्रेस का चक्काजाम, सड़क मरम्मत की उठाई मांग

Ad

बलरामपुर से कृष्णनाथ टोप्पो की रिपोर्ट

बलरामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की खस्ताहाल स्थिति के विरोध में युवा कांग्रेस ने बुधवार को बलरामपुर जिले के राजपुर तहसील कार्यालय के सामने चक्काजाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह चक्काजाम युवा कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महुआपारा से रैली निकालते हुए तहसील कार्यालय के समक्ष मुख्य सड़क पर करीब आधे घंटे तक चक्काजाम किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एनएच-343, जो अंबिकापुर को झारखंड से जोड़ता है, बारिश के चलते बेहद जर्जर हो चुका है। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, विशेष रूप से गेउर और गागर नदी पुल के पास, जिससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर केवल आश्वासन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजधानी की ओर जाने वाली बसों का रूट चेंज हो गया है जिससे बहुत परेशानी जा रही है। उनके द्वारा जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की। प्रशासन की समझाइश और 10 दिनों में मरम्मत कार्य के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष लालसाय मिंज रामबिहारी यादव युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुज्जसम नजर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव सहित युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीओपी याकूब मेमन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button