Advertisement Carousel
कोसीरछत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

द्वितीय परीक्षा केंद्र कोसीर में इस वर्ष विद्यार्थी देंगे पूरक परीक्षा “आज 8 जुलाई से 12वीं की परीक्षा होगी प्रारंभ”

Ad

लक्ष्मी नारायण लहरे की रिपोर्ट

Advertisements

द्वितीय परीक्षा केंद्र कोसीर में इस वर्ष विद्यार्थी देंगे पूरक परीक्षा …
“आज 8 जुलाई से 12वीं की परीक्षा होगी प्रारंभ”

Advertisements

“जिला कलेक्टर ने सारंगढ़ पूर्व विधायक की मांग पर शा उ माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र की मान्यता मिली “

कोसीर ।जिला मुख्यालय सारंगढ़ के उप तहसील के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर स्कूल को द्वितीय परीक्षा केंद्र की मान्यता मिली । कोसीर में 23 मई को सुशासन तिहार में सारंगढ़ पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे ने मंच के माध्यम से पत्र लिख कर सारंगढ़ जिला कलेक्टर से निवेदन करते हुए मांग रखे थे जिसकी कोसीर को केंद्र की मान्यता दे दी गई है और इस वर्ष 10वीं ,12 वीं के विद्यार्थी पूरक परीक्षा लिखेंगे । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर में इस वर्ष 10वीं में 55 विद्यार्थी और 12 वीं में 45 विद्यार्थी परीक्षा लिखेंगे । कोसीर के इस केंद्र में अधिकतम 400 विद्यार्थी परीक्षा में बैठ पाएंगे ।
पूर्व विधायक जोल्हे की कोशिश से अब पूरे अंचल के विद्यार्थी भविष्य में यहां परीक्षा लिख पाएंगे यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है ।
10 वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 8जुलाई से प्रारंभ हो रही है और 22 जुलाई 2025 तक चलेगी । 12 वीं की पूरक परीक्षा 8 जुलाई से प्रारंभ हो रही है इस वर्ष कोसीर स्कूल में 45 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे । इस अंचल के लोग सारंगढ़ और रायगढ़ शहर दूर दूर जाकर द्वितीय परीक्षा में बैठते थे और अपने गांव के ही स्कूल में परीक्षा देंगे ।पूरक परीक्षा की तैयारियां परीक्षा विभाग के द्वारा किया जा चुका है ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button