Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, टीम को बनाया बंधक

Ad

गरियाबंद. अतिक्रमण हटाने गए वन अमला को बंधक बनाकर टंगिया-डंडे से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. परिजनों की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने कर्मचारियों को छुड़ाया. वहीं मुख्य आरोपी आशाराम समेत परिवार के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पूरा मामला गरियाबंद जिले के सड़क परसूली रेंज के हरदी जंगल का है.

Advertisements

द्वारका के शबद अपार्टमेंट में भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनी से कूदे पिता और दो मासूम, तीनों की मौत

Advertisements

वन विभाग को सोहागपुर बिट के हरदी जंगल में वन भूमि पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण की सूचना मिली थी. डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा, हरि अर्जुन यादव, जाकिर हुसैन सिद्दीकी समेत 5 वनकर्मी आज तड़के 4 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. टीम जैसे ही मौके पर कार्रवाई शुरू की तो अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं को आगे कर पहले तो वन कर्मियों पर डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया, फिर उन्हें बंधक बना लिया.

घटना की पुष्टि करते हुए रेंजर दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने बताया कि अतिक्रमण की सूचना थी पर अतिक्रमणकारी ऐसी घटना को अंजाम देंगे इसका अंदाजा नहीं था. टीम को दो घंटे तक बंधक बनाया गया था. परिजनों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने बल के साथ मौके पर पहुंचकर सुबह 5 बजे बंधक डिप्टी रेंजर समेत वन कर्मियों को छुड़ाया. सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मुख्य आरोपी आशाराम समेत परिवार के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button