Blog

बाढ़ से राहत दिलाने के लिए सर्वे करने आई टीम

अधिशाषी अभियंता बाढ़ खण्ड शारदा नदी का सर्वे करने शारदानगर पहुंचे

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर डॉक्टर एम सेल्वा बलान ज्वाइंट डायरेक्टर मिनिस्ट्री ऑफ जल शक्ति खडकवासला पुणे, अजय कुमार अधिशाषी अभियंता बाढ़ खण्ड शारदा नदी का सर्वे करने शारदानगर पहुंचे। लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए सर्वे करने आई हुई टीम से मिलने के लिए सुबह शारदा नदी पहुंचे विधायक रोमी साहनी उनके साथ डॉक्टर एम सेल्वा बलान ज्वाइंट डायरेक्टर मिनिस्ट्री ऑफ जल शक्ति खडकवासला पुणे, अजय कुमार अधिशाषी अभियंता बाढ़ खण्ड शारदा नगर मौजूद रहे, विधायक रोमी साहनी के साथ सुबह 6 बजे दो किलो मीटर पैदल चलकर शारदा नदी का पूरा निरीक्षण किया, निरीक्षण करने के बाद अब ये अपनी सर्वे रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे तत्पश्चात जल्द ही पुणे से एक टीम पुनः आएगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव सिंचाई विभाग अनिल कुमार गर्ग के निर्देश पर सर्वे करवाकर पलिया को बाढ़ से कैसे निजात दिलाया जा सकेगा इसके लिए सर्वे टीम ने बारिकी से सर्वे करके सर्वे रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे। इस दौरान पलिया विधान सभा के विधायक रोमी साहनी के साथ साथ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button