Advertisement Carousel
Blogछत्तीसगढ़

नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा किया गया 15 सालों से अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही।

Ad

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड 11 बेंदरभद्रा तपकरा रोड में जमीर घर के बगल के रास्ते मे पूर्व से किये गए अतिक्रमण को सीएमओ प्रवीण उपाध्याय के द्वारा हटाया गया , वार्ड 11 बेंदरभद्रा की पार्षद श्रीमती गुलापी पैकरा सहित मोहल्ले की सैकड़ो महिलाओं ने नगर पंचायत कुनकुरी में आवेदन किया कि मोहल्ले में एंबुलेंस सहित अन्य वाहन अतिक्रमण के कारण नही आ पाते जिससे नागरिको को बहुत सारी समस्या का सामना करना पड़ता है जिसके संबंध में नागरिको द्वारा सीएमओ को आवेदन किया गया सीएमओ द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाया जिससे मोहल्ले के लोग बहुत खुश है अतिक्रमण हटाने से मार्ग खुल गया जिससे वाहन की आवाजाही हो सकेगी,बस्ती के लोगो ने नगर पंचायत का आभार जताया,उक्त स्थल में पार्षद श्रीमती गुलापी पैकरा, पार्षद श्रीअमन शर्मा,पार्षद श्री लालदेव राम,नागरिक मो.इरफान सहित बहुत से नागरिक उपस्थित रहे सभी ने उक्त कार्य को अच्छा बताया और नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रवीण उपाध्याय का दिल से धन्यवाद किया की 15 सालों की समस्या से आपने निजाद दिलाया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button