Advertisement Carousel
Add
Blog

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, विवाह का वादा कर बनाया संबंध, युवक जेल भेजा गया

Ad

Advertisements


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायगढ़, 25 जून 2026। महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘संवेदना’ के तहत महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवती ने 23 जून 2026 को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अक्टूबर 2025 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सराईपाली निवासी राजेश मिरधा से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और समय के साथ दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। युवती के अनुसार दोनों परिवारों के बीच विवाह को लेकर चर्चा भी हुई थी तथा आरोपी के परिजन विवाह प्रस्ताव लेकर उसके घर पहुंचे थे।

Advertisements
Advertisements


पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 11 जनवरी 2026 को आरोपी उसे अपने घर ग्राम सराईपाली ले गया, जहां विवाह का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती कुछ दिनों तक आरोपी के घर पर भी रही। बाद में 21 जून 2026 को आरोपी ने उसके घर पहुंचकर विवाह करने से स्पष्ट इनकार कर दिया।


शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी राजेश मिरधा (26 वर्ष), निवासी भगोरा, सराईपाली, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार किए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे एवं महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button