Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़गरियाबंद

नगर पंचायत देवभोग में जनगणना प्रथम चरण हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी 

Advertisements

नगर पंचायत देवभोग में भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना के प्रथम चरण, जिसमें मकान सूचीकरण का कार्य किया जाना है, के सफल क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा।

Advertisements

Advertisements

कार्यक्रम में जनगणना चार्ज अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दुष्यंत कुमार साहू की उपस्थिति में प्रशिक्षण का प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्री सुशील कुमार अवस्थी एवं श्री प्रमोद कश्यप द्वारा प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को विस्तृत रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, सर्वेक्षण के मानक, डेटा संग्रहण की विधि एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, जनगणना कार्य को पारदर्शी, सटीक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया।

चार्ज अधिकारी श्री साहू ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button