Advertisement Carousel
Blog

उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त, औचक निरीक्षण में 7 फर्मों पर कार्रवाई

Ad

Advertisements

उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त, औचक निरीक्षण में 7 फर्मों पर कार्रवाई
सक्ति,

Advertisements


जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि तरुण प्रधान के मार्गदर्शन में जिला एवं विकासखंड स्तर पर टीमों द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 7 फर्मों के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है, जबकि कुछ फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Advertisements


कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील हसौद के मेसर्स तरुण हार्डवेयर एवं प्लाई सेंटर तथा तहसील जैजैपुर के भातमाहूल स्थित मेसर्स सक्ती आधुनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के विक्रय पर 21 दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं विकासखंड मालखरौदा के मेसर्स बद्रीप्रसाद साहू (मुडपार) एवं मेसर्स कमल (बीरभाठा) सहित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित कलमा एवं मडवा को नोटिस जारी किया गया है।
इसी क्रम में मेसर्स धनलक्ष्मी कृषि केन्द्र, लवसरा के विक्रय स्थल एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहां उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के उल्लंघन पाए जाने पर विक्रय प्रतिबंधित किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक सूची अद्यतन नहीं होना, स्टैकिंग में अनियमितता तथा पीओएस और भौतिक स्टॉक में अंतर जैसी कमियां सामने आईं।


सभी संबंधित फर्म संचालकों को 7 दिवस के भीतर वैध दस्तावेजों के साथ जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समयसीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन में किसानों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाले खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित जांच जारी रहेगी और कालाबाजारी या अधिक मूल्य वसूली करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिला नोडल अधिकारी सुमान पैकरा सहित

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button